पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेल हड़ताल के लिए किया मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन व वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर शुजालपुर शाखा के रेल कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए मतदान किया। शाखा के बेरछा सीहोर, शुजालपुर, बैरागढ़, स्टेशन पर इस हेतु मतदान केंद्र बनाया गया। यह मतदान समस्त भारतीय रेल पर 11 व 12 फरवरी को दो दिन कराया जाएगा। वर्ष 2004 के बाद भर्ती हुए रेलकर्मी नाराज हैं। एफडीआई के माध्यम से रेल को निजी हाथों में सौंपने की साजिश से भी रेल कर्मचारी खफा है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने इसके विरोध में हड़ताल की घोषणा की है। सरकार रेल कर्मचारी की जायज मांग को नहीं मानती है तो कर्मचारी 11 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल कर रेल का चक्काजाम करेंगे। शाखा के पदाधिकारी विनोद शर्मा, प्रकाश शुक्ला, भैरोसिंह पाटीदार, किशोर गिरि, रजनीश श्रीवास्तव, विजय पालीवाल, निरंजन कुमार सिंह, शिवकुमार, गणेश, दिनेश प्रजापति, चतरू लोधी ने मतदान करवाने में विशेष सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...