परमार समाजजन मनाएंगे जन्मोत्सव
शुजालपुर | इस वर्ष भी परमार समाज कल्याण शिक्षा समिति द्वारा राजा भोज जन्मोत्सव का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा। समाज के प्रतिभावान बच्चों को अकोदिया रोड पर राणोगंज के समीप सुबह 10 बजे छात्रावास निर्माण स्थल सम्मान किया जाएगा। समाज के सचिव प्रहलाद परमार ने बताया कि उन छात्रों को पुरस्कृत कर के सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। इसके लिए छात्रों को अंकसूची की छायाप्रति जमा करना होगी।