पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाटीदार समाज के 46 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश

पाटीदार समाज के 46 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम बेहरावल में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित

भास्कर संवाददाता | कालापीपल

ग्राम बेहरावल में गुरुवार को 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 46 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। जीवनसंगिनी के साथ दूल्हों ने सात फेरे लिए। प्रतिवर्ष पाटीदार समाज द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को 46 जोड़ों ने सात फेरे लिए। गायत्री मंत्रोच्चार के साथ शुजालपुर गायत्री शक्तिपीठ से आए आचार्य श्यामसुंदर पाटीदार व रामेश्वर मीणा ने विवाह की सभी रस्में पूरी करवाई।

समिति अध्यक्ष नारायण गामी ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए समाज की भावी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। स्वागत भाषण खेमराज पाटील ने दिया। कार्यक्रम में विधायक इंदरसिंह परमार, जनपद अध्यक्ष ममता गामी, पूर्व विधायक फूलसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय गामी, जनपद सीईओ डाली परतेती, थाना प्रभारी एम.एस. चौहान, धन्नालाल गामी, समिति सचिव मुकेश लेवे, समिति उपाध्यक्ष कैलाश गामी, भीमराज गामी, सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। संचालन पूर्व जनपद सदस्य घनश्याम गामी ने किया। आभार हरिप्रसाद उज्जालिया ने माना। गौरतलब है यहां पाटीदार समाज के अधिकांश परिवार सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं शादियों में होने वाले खर्च को बचाने का संदेश देने सामूहिक विवाह सम्मेलनों में ही अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी करते हैं। साथ ही समाज के लोगों का व समाज के कार्यकर्ताओं का व ग्रामीणों का योगदान रहा।

सामूहिक विवाह के पूर्व पूजा-अर्चना कर तैयारी की शुरुआत
शुजालपुर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 13 फरवरी को नगर के प्राचीन धरोहर जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी पिछले दो दिन से की जा रही है। बुधवार तैयारी को अंतिम रूप देते हुए विधायक जसवंत सिंह हाड़ा द्वारा यहां पर विधिवत रूप से भूमि पूजन कर इसके काम की शुरूआत की गई। इस दौरान उनके द्वारा सामूहिक विवाह के संबंध में आवश्यक निर्देश उपस्थित अधिकारी तथा कर्मचारियों को दिए गए।सामूहिक विवाह सम्मेलन में 70 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। इसमें 2 जोड़े मुस्लिम समाज के भी रहेंगे। जनपद पंचायत सीईओ अमित व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को संपन्न होना है। अभी तक विवाह समारोह के लिए 70 जोड़ों की विवाह समारोह के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर नपा सीएमओ एचएस खान, डाॅ. रजनीश त्रिवेदी, नायब तहसीलदार नारायण नादेड़ा, कमल परमार, सोहन खत्री सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक ही मंडप में 46 जोडों का हुआ विवाह।

खबरें और भी हैं...