पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंचल में मनाई पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि

अंचल में मनाई पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | भाजपा नगर मंडल द्वारा गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंडी स्थित बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक जसवंतसिंह हाड़ा थे। अध्यक्षता नारायणसिंह परमार ने की। विशेष अतिथि डाॅ. के.के. रामसरिया थे। स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष राजेश सक्सेना ने दिया। संगठन द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई। विधायक हाड़ा ने कहा कि कुछ लोग ऐसा काम कर जाते हैं कि उनको जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों पर याद किया जाता है। कार्यक्रम में टेबल टेनिस में भारत की ओर से खेलते हुए पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने पर शांतनु त्यागी को बधाई देते हुए कहा कि एक दिन यह बालक भारत को मेडल दिलाएगा। इस दौरान लांस नायक हनुमंत थापा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. नारायण, डॉ. रामसरिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। किशोर सिंह परमार, अशोक नायक, जसमतसिंह मेवाड़ा, सोनू नेमा, संजय शर्मा, डॉ. पुरुषोत्तम शास्त्री, धर्मेंद्र चौहान, रमेश सेन, अशोक कविश्वर आदि मौजूद थे।

आगर-मालवा | हम गांधीवादी विचारधारा के लोग हैं, जबकि भाजपा गोडसे की विचारधारा की पार्टी है। हमें गोडसे की विचारधारा वाले लोगों से लड़ना है। ये बातें गुरुवार को नपा कार्यालय परिसर में आयोजित हुए कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सज्जनसिंह वर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि मुआवजे के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। किसानों के साथ इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि 25 एकड़ जमीन वाले किसान को मात्र 1200 रु. का मुआवजे का चेक दिया जाता है। आपने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस कार्यक्रम में संकल्प लेकर जाएं कि गोडसे वाली विचारधारा को देश में पनपने नहीं देंगे। कार्यक्रम को राजगढ़ के पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला कांग्रेस के आमंत्रित सदस्य गुड्डू लाला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिले से आए सैकड़ों कार्यकर्ता व कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन राजकुमार गौरे ने किया। आभार कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवराजसिंह ठाकुर ने माना।

बड़ौद | भाजपा मंडल बड़ौद द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में मनाई गई। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा, कैलाश कुंभकार, गोविंदसिंह बरखेडी़, लालसिंह सेवाखेड़ी, चंदनमल जैन आदि मंचासीन रहे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रखबचंद जैन ने दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सकलेचा ने पंडितजी के जीवन पर प्रकाश डाला। 18 फरवरी को सीहोर में होने वाले किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में जाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। बड़ौद मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष को समर्पण राशि के रूप में 1 लाख रु. भेंट किए गए। ग्राम आंबा के सरपंच दिलीपसिंह सोलंकी का स्वागत जिले में प्रथम खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत होने पर किया गया। मानसिंह, शिवसिंह आंजना, पारसमल जैन, राघुसिंह गरबढ़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, राधेश्याम मकवाना, पूर्व नपं अध्यक्ष सुरेश भावसार, महेश भावसार, श्यामस्वरूप श्रीवास्तव, रायसिंह गरबढ़ा, सुजान सिंह, शौकत शीशगर, काजी एनुद्दीन, गोलू गर्ग, पंकज जैन, श्रीपाल तलेरा, तेजसिंह, किशनसिंह, देवीसिंह, मानसिंह आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रेश शर्मा ने किया। आभार भगतसिंह आर्य ने माना।

सुसनेर | विकासखंड के देहरिया सोयत स्थित बालाजी मंदिर में गुरुवार को भाजपा मंडल सुसनेर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुरलीधर पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मीसाबंदी रतनसिंह परमार, लक्ष्मणसिंह कांवल, राकेश जैन, भारतसिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष चिंतामण राठौर आदि ने अपने विचार व्यक्त कर पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि के सदस्य भी बनाए गए। अब तक 1 लाख 30 हजार को सदस्य बना दिया गया है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णचंद पाटीदार, नप अध्यक्ष सोयत मोहनलाल माली, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुसनेर अभय जैन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कालूसिंह आचार्य, कालूसिंह नाहरखेडा़ आदि मौजूद थे।

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
नलखेड़ा |भाजपा मंडल नलखेड़ा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. धीरेंद्र पांडे रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नाथूलाल परमार, पीरूलाल कलसिया, फूलचंद वेदिया, बद्रीलाल वेदिया, दिलीप खंडेलवाल, विजय सोनी, गोविंद टेलर आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री मोहन नागर ने किया। आभार करणसिंह ने माना।

सुसनेर | पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजन।

बड़ौद | बड़ौद में पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सकलेचा।

शुजालपुर | पंडित उपाध्याय की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए।

आगर | कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी। इनसेट संबोधित करते पूर्व सांसद वर्मा।

खबरें और भी हैं...