अध्यापकों को छठे वेतनमान के नहीं मिलने से असंतोष
शुजालपुर | प्रदेश सरकार द्वारा छठे वेतनमान की घोषणा करने से अध्यापकों में खुशी थी। लेकिन घोषणा के चार माह बीत जाने के बाद भी अब तक आदेश नहीं किए जाने से अध्यापकों में आक्रोश पनप रहा है। अध्यापकों द्वारा रविवार को एकत्रित होकर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएम को आदेश जारी करने के संबंध में निवेदन करते हुए एक पत्र भी लिखा। पत्र में सीएम शिवराजसिंह चौहान से अपना वादा निभाने और शीघ्र ही छठे वेतन के आदेश जारी करने का निवेदन किया ताकि अध्यापक असमंजस की स्थिति से बाहर निकलकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर सके। बैठक में कमल सिंह परमार, विक्रम सिंह कुशवाह, ब्रजशरण सिंह, मनराज पंवार, गायत्री शर्मा, प्रतिभा जैन, सीमा सिंह, अरूणा पाटीदार, चंद्रकला जोशी, सीमा कुंभकार, राधेश्याम राजपूत, कपिल जैन, नरेंद्र जैन, राकेश जैन, मनोज, इकलेश चंद्रवंशी, गोरेलाल यादव, मनोहर सिंह यादव, सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे।