बिजनेस न्यूज
बिजनेस न्यूज
विश्वके सबसे आधुनिक ट्रैक्टर अर्जुन नोवो की शाजापुर में लांचिंग
शाजापुर.विश्वके सबसे आधुनिक ट्रैक्टर अर्जुन नोवो की शाजापुर जिले में लांचिंग हो चुकी है। लांचिंग कार्यक्रम शुजालपुर के राठी मोटर्स कंपाउंड में आयोजित किया गया था। इस मौके पर कंपनी के क्रेडिट हेड संजीव शर्मा, एरिया मैनेजर सौरभ कुमार, रिटेल हेड पंकज पंड्या ने ट्रैक्टर की विशेषताओं से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित की गई स्क्रेच कार्ड योजना के पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर राठी मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नटवरलाल राठी, गोपाल राठी, नीलेश राठी, आलोक एवं अनूप राठी सहित जिलेभर के करीब तीन हजार किसान मौजूद थे।