विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए
शुजालपुर | शासकीय जवाहरलाल नेहरू कालेज की रासेयो इकाई द्वारा कालेज में गुरुवार को द्वितीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नेमीचंद सांखला ने बताया कि सत्र 2015-16 में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर परीक्षा टेस्ट में शामिल हुए। पूर्व में आयोजित प्रथम शिविर में उत्तीर्ण 175 छात्र-छात्राओं को लाइसेंस का वितरण किया गया। द्वितीय शिविर में 159 छात्र-छात्राएं लर्निंग लाइसेंस टेस्ट शिविर सम्मिलित हुए।