पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण खानापूर्ति बना

शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण खानापूर्ति बना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | राज्य शिक्षा आयोग के निर्देशों पर शिक्षण सत्र समापन के ठीक पहले शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण औपचारिक बनकर रहा गया। शिविर प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र पर किया गया, लेकिन इनमें नाममात्र की उपस्थित रही। शारदा एक्सीलेंस स्कूल में भी यह प्रशिक्षण हुआ, लेकिन इसमें भी जो उपस्थिति होना थी वह नहीं हो सकी। इसमें प्रत्येक स्कूल से समिति के सदस्य व प्रमुखों को बुलाया था। लेकिन नाममात्र की उपस्थित रही।इस दौरान यहां पर पहुंचे प्रबंधन समिति के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर दिनेश भारद्वाज व भगवत सिंह ने ट्रेनिंग दी। इस दौरान प्राथमिक 25 तथा 12 मिडिल स्कूल के सदस्यों को आमंत्रित किया था। शिविर को घनश्याम शर्मा व हुकुम सिंह धनगर द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनशिक्षक एजाज मोहम्मद, ओमप्रकाश मेवाड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान कम संख्या होने के बारे में प्रशिक्षण निर्देशक दिनेश भारद्वाज का कहना था कि सभी स्कूलों को सूचना दी गई थी। समिति को इसके लिए जानकारी भेजी गई। लेकिन काम का समय होने तथा शिक्षण सत्र समापन होने की स्थिति के चलते प्रबंध समिति के सदस्यों ने इसमें आने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

शाला प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण बना औपचारिकता।

खबरें और भी हैं...