ब्यावरा ने शुजालपुर को 2-1 से हराया
ब्यावरा ने शुजालपुर को 2-1 से हराया
शुजालपुर.सोमवारकोशुजालपुर ब्यावरा के बीच एकमैत्री फुटबाल मैच का आयोजन शासकीय काॅलेज के मैदान पर किया गया। इसमें पब्लिक फुटबाल क्लब ब्यावरा ने शुजालपुर फुटबाल क्लब को 2-1 से पराजित किया। मैच के प्रारंभ होने से पूर्व दोनों टीम के खिलाडियों से राजेंद्र सिंह, सईद खान, करीद खान पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। शुजालपुर टीम के कप्तान मनोज पाटिल उपकप्तान डाॅ. विश्वास अधिकारी के चोटिल होने के कारण राजेंद्र मेवाड़ा ने टास जीतकर खेल की शुरूआत की। खेल शुरू होने के 10 मिनट में शुजालपुर क्लब के राइट आउट दीपक परमार ने मैदानी गोल किया। ठीक 5 मिनट के बाद पीएफसी के अमीन खान ने मैदानी गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। शुजालपुर क्लब के स्ट्रायकर सेम देवेंद्र परमार की अनुपलब्धता में उसकी आक्रामक पद्धति निस्तेज नजर रही थी। इसी का फायदा उठाते हुए पीएसी के समीर खान द्वारा मध्यान्तर के ठीक पहले मैदानी गोल करते हुए 2-1 की बढ़त दिला दी। मध्यान्तर उपरांत दोनों टीमें गोल करने में असमर्थ रही। हालांकि एसएफसी के राकेश बंजारा एवं राजेंद्र मेवाडा़ ने ओपन गोल के दो अवसर गवाएं, इसका परिणाम उनकी टीम को हार के रूप में देखना पड़ा। मैच उपरांत एसएफसी टीम के कोच नायडू द्वारा टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपनी टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ब्यावरा की टीम उसे मौके को गोल में बदलने में सफल रही।