- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की
बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की
बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की
बेरछा.भाजपामहिला मोर्चा भाजयुमो बेरछा द्वारा जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से राहत सामग्री और सहायता राशि एकत्रित की गई। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष केतल पटेल महामंत्री सुनीता श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष गीता नाहर, आशा बादल, मानकुंवर पाटीदार आदि उपस्थित थीं। भाजयुमो के पदाधिकारियों ने नगर के दुकानदारों से नकदी राहत राशि एकत्रित की गई। जिलाध्यक्ष सोनू नेमा, उपाध्यक्ष बलराम जाट, जिला मंत्री हनुमंत राव, मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, मंडल मंत्री ललित जैन, मंडल उपाध्यक्ष शोभित नागर आदि उपस्थित थे।
युवामोर्चा द्वारा भी सहायता राशि एकत्रित की- सारंगपुर. भाजयुमोनगर मंडल द्वारा मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ से पीड़ितों की सहायता के लिए मोर्चा अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं से राशि एकत्रित की। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ से मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मंत्री लोकेश जाधव, महामंत्री पंकज पालीवाल, जुगल चौहान, सतीश राठौर, नरेंद्र कंडारे, महेश अहिरवार, करण गिरजे, सतीश पुष्पद, प्रकाश राठौर, आशीष सोलंकी, महेश प्रजापति, अंकित अवस्थी सहित युवामोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भागवतकथा में बह रही है ज्ञान की गंगा
शुजालपुर.श्रीमद्भागवत कथा के चलते ब्रज नगर में इन दिनों धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को कथावाचक कमल शंकर जोशी ने प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा जब भी भक्तों पर संकट आता है भगवान खुद उनकी रक्षा करने चले आते हैं। क्योंकि जितनी श्रद्धा भक्त भगवान के प्रति रखता है उससे कही ज्यादा प्रभु उसकी रक्षा के लिए तैयार रहते है। जिस प्रकार मीरा पिया विष का प्याला विष को भी भगवान ने अमृत बना दिया था। भक्त प्रहलाद को मौत के घाट उतारने के लिए कितने प्रयास किए गए। लेकिन भगवान ने उसकी हर पल रक्षा करते रहे। भागवत कथा का आयोजन प्रमोद उपाध्याय के द्वारा करवाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भागवत कथा का लाभ ले रहे है।
विश्वकर्माजयंती पर चल समारोह निकाला
शुजालपुर.नगरमें विश्वकर्मा जयंती बुधवार को विश्वकर्मा समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर समाजजनों ने एक चल समारोह नगर के प्र