पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगैर परमिट चलने वाले वाहनों पर आरटीओ की कार्रवाई

बगैर परमिट चलने वाले वाहनों पर आरटीओ की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगैर परमिट चलने वाले वाहनों पर आरटीओ की कार्रवाई

शुजालपुर | नगरमें अवैध रूप से चलने वाले 11 रिक्शा और बिना टैक्स जमा कराए चलाई जाने वाली एक यात्री बस पर बुधवार को आरटीओ ने कार्रवाई कर दी। कार्रवाई के समय वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में नगर सेवा के नाम पर चलने वाले रिक्शा चालकों के पास नगर में रिक्शा चलाने का परमिट नहीं है। कार्रवाई आरटीओ ज्ञानेंद्र वैश्य ने की। कार्रवाई में स्कूल बसों के बारे में जानकारी आई की स्कूल वाहनों में बच्चों को अधिक मात्रा में भरकर ले जाया जा रहा है। वहीं कुछ बसों के मालिकों द्वारा शासन के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाए जा रहे है। आरटीओ वैश्य द्वारा स्कूल बसों पर भी कार्रवाई करने की बात कही है। कार्रवाई के दौरान एक यात्री बस को पकड़ा है जिसने विगत 6 वर्षों से टैक्स जमा नहीं करवाया था।

आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए वाहन खड़े करा लिए।