पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों के सीसी रोड का श्रीगणेश हुआ

लाखों के सीसी रोड का श्रीगणेश हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

नगरके मंडी-सिटी क्षेत्र में नपा द्वारा विभिन्न वार्डों की सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत वार्डों के रोड का भूमिपूजन किया जा रहा है। बुधवार को मंडी-सिटी के बीच एसडीओपी कार्यालय समीप, पुलिस चौकी समीप, जूना पीठा रोड सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष रचना जैन, पार्षद अंतिमा शर्मा, प्रभारी सीएमओ अशोक वर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर रोड निर्माणकार्य शुरू किया गया। रोड निर्माण का कार्य 55 लाख रुपए की लागत से किया जाना है। यह निर्माण कार्य नपा द्वारा कराए जा रहे है। वहीं श्रीनगर कॉलोनी संघ कार्यालय के समीप की सड़क का काम शामिल है। नपाध्यक्ष रचना जैन के मुताबिक नगर के विभिन्न वार्डों में नपा द्वारा बारिश में आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर सड़क निर्माण किया जा रहा है। नगर के सिटी क्षेत्र के वार्ड 8 में और मंडी क्षेत्र के वार्ड 11, 14, 18 सहित कुछ अन्य वार्डों में निर्माणकार्य कराया जा रहा है। नपा प्रभारी सीएमओ अशोक वर्मा, नपा उपाध्यक्ष हयातगुल पठान, पार्षद कैलाश सोनानिया, जिला कांग्रेस के महामंत्री अशोक मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू पठान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगलसिह राठौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नीरज जैन, जिला सेवादल के मुख्य संगठक कैलाश उपलावदिया, प्रवीण जोशी, उदयसिंह सिसोदिया, सुरेंद्र तोमर, शंकर बागरी, मुस्तकीम बाबा, नपा जेई आर.एस. मालवीय, कमल पेंटर, सोहन खत्री, महेश बिजानिया, ठेकेदार राजेंद्र विजयवर्गीय, भगत परमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

नपा द्वारा बनाई जाने वाली रोड का शुभारंभ करते नपाध्यक्ष जैन।