चार ब्लॉक की क्रिकेट टीमें नदारद
मिनीवर्ग जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जिम्मेदारों की अनदेखी से शुक्रवार को औपचारिक बनकर रह गई। प्रतियोगिता से आगर को मिलाकर जिले की चार ब्लॉकों की टीमें नदारद रही। मात्र चार टीमें होने से पहला मैच ही सेमीफाइनल मैच बन गया। शाम तक चली प्रतियोगिता में मैच भी सिर्फ तीन हुए।
गुरुवार को हुई एथेलिटिक्स की तरह इस प्रतियोगिता में भी महज चार ब्लॉकों की चार टीमों से 64 खिलाड़ी सहभागिता करने पहुंचे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कालापीपल ब्लॉक की टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता रही। मिनी वर्ग में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 11.30 बजे से हुई। जिले की समन्वय संस्था उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक बी.एस. कराड़ा ने बताया जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शाजापुर, शुजालपुर कालापीपल आगर-मालवा ब्लॉकों की टीमों ने सहभागिता की। मो. बड़ोदिया, सुसनेर, नलखेड़ा बड़ौद ब्लॉक से टीमें नहीं पहुंची। पहला मैच शुजालपुर-कालापीपल के बीच खेला गया। कालापीपल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुजालपुर को 60 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में शुजालपुर टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच टाई करा दिया। सुपर ओवर में कालापीपल टीम एक ओवर में आठ रन बनाकर विजेता रही। दूसरा मैच आगर विरुद्ध शाजापुर टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए शाजापुर ने 66 रन बनाए। जवाब में आगर टीम 59 रनों पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता का तीसरा फाइनल मैच कालापीपल विरुद्ध शाजापुर के बीच खेला गया। शाजापुर टीम ने पहले बल्लेबाजी कर कालापीपल को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया। इसे कालापीपल टीम ने मैच खत्म होने के एक ओवर पहले ही हासिल कर जीत का परचम लहराया। तीनों मैच 10-10 ओवर के हुए थे।
नन्हेखिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया- क्रिकेटप्रतियोगिता में टीमें भले ही कम पहुंची, लेकिन जितने खिलाड़ी थे, उनमें भरपूर उत्साह था। नन्हे खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान अपने पक्ष के बैट्समैन का पैवेलियन छोर से बार-बार उत्साह बढ़ाते रहे। कई खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर प्लेसमेंट शॉट खेल सबको तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
अंतिमजिला स्तरीय प्रतियोगिता रही- स्कूलीगेम्स के जिला क्रीड़ा निरीक्षक बी.सी. कटारिया ने बताया शुक्रवार को शहर में हुई जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता इस सत्र की अंतिम जिला स्तरीय प्रतियोगिता थी। अब क्रमश: संभागीय प्रतियोगित