पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेवज नदी पर ग्रामीणों ने अस्थाई पुल बनाया

नेवज नदी पर ग्रामीणों ने अस्थाई पुल बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. शुजालपुर| नगरसीमा से लगे ग्राम रायपुर मार्ग का पुल पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त है। गांव के लोगों ने कई बार जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया। लेकिन जिम्मेदारों ने आज तक इस बारे में कुछ नहीं किया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के रहवासी परेशानियों से जूझ रहे हैं।

बारिश में पानी के बहाव से नेवज नदी किनारे का सिरा बह गया। पुल और सड़क का संबंध टूटने से आवागमन के लिए रास्ता बंद हो गया। पुल के एक ओर की सड़क पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने पुल को ठीक किया था। अब पुल के दूसरी ओर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग से करीब आधा दर्जन गांव के लोग तहसील मुख्यालय आते-जाते हैं। मार्ग पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को 25 किमी का चक्कर लगाकर अकोदिया मार्ग से होते हुए जाना पड़ रहा है। कई लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर तहसील शहर पहुंच रहे हैं। हालांकि एक नाव चलाई जाती है जिसका किराया 20 रुपए प्रति यात्री खर्च कर नदी पार करना पड़ रही है।

नावका खर्च बचाने के लिए बनाया पुल

खर्चको बचाने के लिए ग्रामीण नदी पर अस्थाई मार्ग बनाकर नदी पार कर रहे हैं। लेकिन यह मार्ग संकरा होने से खतरे से खाली नहीं है। पिछले दिनों ग्रामीणों द्वारा बनाए पुल से नदी पार करते समय एक ग्रामीण पुल से गिरकर घायल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर बनाए जा रहे नए पुल का निर्माण कार्य पिछले दो साल से ले चल रहा है लेकिन पुल का काम आज भी अधूरा ही है। गांव के सिरमत बैस के मुताबिक डेम क्षतिग्रस्त हो गया है ऐसे में लोगों के लिए नदी पार करना मुश्किल हो गया है। पुल निर्माण का कार्य जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

रायपुर में नेवज नदी पर अस्थाई पुल बनाते ग्रामीण।

^गांव रायपुर नदी पार करने के लिए एक नाव चल रही है। यहां पर अगर ग्रामीणों द्वारा अस्थाई मार्ग बनाया गया है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए पुल से नदी पार करने में अगर जोखिम है तो इसको गंभीरता से लिया जाएगा। मधुकांतदुबे, तहसीलदार