पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण युवाओं ने दिखाया जोर

खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण युवाओं ने दिखाया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण युवाओं ने दिखाया जोर

शुजालपुर.कौशलविकास उद्यमशीलता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय अंतर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्‌डी, वालीवॉल, फुटबाल, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र से युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नेहरू युवा कल्याण विभाग द्वारा पुरस्कार पत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि दिलीपसिंह परमार, विशेष अतिथि अरविंद श्रीधर थे। जानकारी हुकुमसिंह परमार ने दी। प्रतियोगिता में करीब 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को संपन्न करने में कोच राजेश विलय, संजय परमार, संजय श्रीवास्तव, श्रीकांत यादव का विशेष सहयोग रहा। संचालन हुकमसिंह परमार ने किया। आभार अल्पना ठाकुर ने माना।