पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदाई समारोह आयोजित, सम्मान किया

विदाई समारोह आयोजित, सम्मान किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

संकुल केंद्र शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जामनेर में शिक्षण सत्र 2015-16 की कक्षा 12वी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहायक शिक्षक केएस यादव तथा स्कूल प्राचार्य स्वदेश पाठक अध्यक्ष के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। छात्राओं द्वारा अपने अनुभव बताते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन छात्र रवि व अफजल नायता ने किया। आभार छात्रा सोनालिका धाकड़ ने माना। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए।

खबरें और भी हैं...