- Hindi News
- चार ब्लॉक के सैकड़ों खिलाड़ी पहुंचे ही नहीं
चार ब्लॉक के सैकड़ों खिलाड़ी पहुंचे ही नहीं
दुपाड़ारोड स्थित स्टेडियम ग्राउंड पर गुरुवार को हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के चार ब्लॉकों से करीब 200 खिलाड़ी भाग लेने नहीं पहुंचे। कुल आठ ब्लॉकों से 400-450 खिलाड़ी पहुंचने वाले थे। लंबे-चौड़े मैदान पर खिलाड़ियों की कमी खलती रही। शेष चार ब्लॉकों से मिनी, जूनियर सीनियर छात्र-छात्रा वर्ग में पहुंचे 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की 14 प्रतियोगिता में दम दिखाया।
इस वर्ष पहले ही स्कूली शिक्षा का खेल कैलेंडर प्रतियाेगिता संचालन के मान से प्रदेशभर में खासा लेट हो चुका है। ऐसे में आगर जिले को मिलाकर संयुक्त शाजापुर जिले के चार ब्लॉकों से टीमों का नहीं पहुंचना प्रतियोगिता स्थल पर भी चर्चा का विषय रहा। पूर्व में यह प्रतियोगिता शुक्रवार को हाेना प्रस्तावित थी, लेकिन बारिश की स्थिति देख एक दिन पहले ही आयोजकों को प्रतियोगिता कराना पड़ी। स्टेडियम ग्राउंड पर स्कूली खेल महकमे की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 11.30 बजे बाद से हुई।
जिले की समन्वय संस्था उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक बी.एस. कराड़ा ने बताया जिला स्तरीय प्रतियोगिता की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इस दिन शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल आगर ब्लॉकों से आए करीब 225 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। मो. बड़ोदिया, सुसनेर, नलखेड़ा बड़ौद ब्लॉक से करीब 200 खिलाड़ी नहीं पहुंचे। इस दिन 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 5000 मीटर दाैड़, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्क थ्रो प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताएं शाम तक चलीं। तीनों वर्गों की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संभागीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। शुक्रवार को मिनी वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सरकारीस्कूलों के कई खेल शिक्षक फिर नदारद-गुरुवार कोस्टेडियम ग्राउंड पर हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियाेगिता के संचालन की जिम्मेदारी से बचने के लिए शहर सहित क्षेत्र के ही कई सरकारी स्कूलों के खेल शिक्षक फिर नदारद रहे। ऐसे में निजी स्कूलों से पहुंचे कुछ खेल शिक्षकों का सहयोग लेकर प्रतियोगिताएं करवाना पड़ी।
लापरवाहोंपर कार्रवाई से नहीं सरोकार- यहपहला मौका नहीं जब जिला स्तरीय प्रतियोगिता से एकसाथ चार ब्लॉकों की टीमें नहीं पहुंची। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने चुके हैं।