- Hindi News
- शाजापुर. शुजालपुरतहसील की ग्राम पंचायत अवंतिपुर बड़ोदिया के 60 से
शाजापुर. शुजालपुरतहसील की ग्राम पंचायत अवंतिपुर बड़ोदिया के 60 से
शाजापुर. शुजालपुरतहसील की ग्राम पंचायत अवंतिपुर बड़ोदिया के 60 से ज्यादा ग्रामीण गुरुवार को लालघाटी स्थित कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन को कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गांव के ही कुछ रहवासी ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव कुछ भोलेभाले लोगों के खिलाफ अनावश्यक रूप से झूठी शिकायतें अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस थाना जनसुनवाई में कर रहे हैं। जबकि सरपंच-सचिव द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का काम कराया जा रहा है। अत: झूठी शिकायत करने वालों पर उचित कार्रवाई करें।
जैनमंदिर समिति के चुनाव
शाजापुर.सोमवारियास्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गत दिवस मंदिर समिति के चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी ए.के. हरसौला के मार्गदर्शन में प्रक्रिया की गई। निर्विरोध रूप से के.के. जैन अध्यक्ष, बसंत जैन सचिव तथा अनिल जैन कोषाध्यक्ष चुने गए। समाज के वरिष्ठजन भी मौजूद रहे। जानकारी समाज के सहसचिव नीरज जैन ने दी।
पोचानेरमें कृषि महोत्सव कल
शाजापुर.जनपदपंचायत क्षेत्र कालापीपल की ग्राम पंचायत पोचानेर मुख्यालय पर 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर भी होगा। कृषि महोत्सव के दौरान प्रभारी मंत्री जैन जिले से आए कृषकों को मप्र सरकार द्वारा किसानों को दिए गए बोनस, मुआवजा, बीमा, अनुदान आदि के रूप में प्रदाय की गई राशि के संबंध में प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे। कृषि महोत्सव के समापन के बाद जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। शिविर में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।
विभिन्नबैठकें 22 को
शाजापुर.कलेक्टोरेटशाजापुर में 22 सितंबर को विभिन्न बैठकें होंगी। जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक दोपहर 1 बजे से कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में होगी। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक शाम 4 बजे से होगी। स्टेंडिंग कमेटी में एसपी, वनमंडलाधिकारी, जिपं सीईओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी तथा समस्त जपं के सीईओ उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व सुबह 11 बजे से प्रति सोमवार होने