पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला शालेय शतरंज प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों का संभाग के लिए चयन

जिला शालेय शतरंज प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों का संभाग के लिए चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत एक्सीलेंस स्कूल में बुधवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शुजालपुर, शाजापुर कालापीपल सीनियर, जूनियर और मिनी बालिका बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन संभाग के लिए किया गया है। जो आगामी 23-24 सितंबर को भानपुरा में आयोजित की जाएगी।

इनखिलाड़ियों का हुआ चयन -मिनी बालिकावर्ग, वंशिका, विशाखा, शीतल चंद्रवंशी, अंजनी मंडलोई, ज्योति मेवाडा, जूनियर वर्ग बालिका में पूजा परमार, कामना परमार, आराधना, दीक्षा मंडलोई सुप्रिया, सीनियर वर्ग बालिका में नेहा मालवीय, सपना परमार, नम्रता अहिरवार, गायत्री प्रियांशी। मिनी वर्ग बालक में जितेंद्र विश्वकर्मा, कुलदीप सोनानिया, पीयूष, नागेंद्र, जूनियर बालक वर्ग में अरविंद परमार, योगेश पाटीदार, अजय परमार, पीयूष सक्सेना, श्याम गवली, सीनियर बालक वर्ग मे मनीष राजपूत, समर, यश देशमुख, निशान नीलेश गेहलोत के नाम शामिल हैं।

अंतरग्रामीण खेेल प्रतियाेगिता हुई -नेहरू युवाकेंद्र संगठन के तत्वावधान में बुधवार को अंतर ग्रामीण खेल का एक्सीलेंस स्कूल मैदान में आयोजन किया गया। विकासखंड स्तरीय प्रतियाेगिता का शुभारंभ एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य हर्षवर्धन चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी बी.सी. कटारिया ने की। इस अवसर पर डी. एस. वर्मा, आर. सी. ओझा, चंदरसिंह परमार उपस्थित थे। कोच श्रीकांत यादव ने बताया कि इस दो दिनी प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, दौड़, वालीबाल कबड्डी में 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

तनुपरमार ने कैरम प्रतियोगिता जीती-नगर केराजा भोज मेमोरियल स्कूल की छात्रा तनु परमार पिता हरिचरण परमार कक्षा 8वीं ने जबलपुर में आयोजित 60वीं राज्य स्तरीय (बालिका-मिनी वर्ग) कैरम प्रतियोगिता में भाग लेकर जीत हासिल की है। प्रतियोगिता से लौटने पर शाला परिसर में छात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधानाध्यापक रामेश्वर पंवार, व्यवस्थापक चंदरसिंह परमार, शिक्षक महेंद्र परमार, अखिलेश परमार, राजेश मालवीय, सूर्या पंवार, शीला वर्मा, धर्मेंद्र परमार, जीवन परमार, प्रियंका, माया सेन आदि मौजूद थे।

शतरंज में दिमाग लड़ाते प्रतिभागी।