पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

320 हितग्राही लाभान्वित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | जपं द्वारा जटाशंकर महादेव मंदिर पर शनिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 320 हितग्राहियों का पंजीयन हुआ। शिविर में डाॅक्टरों ने उनकी जांच की। हितग्राहियों को अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के चेक भी दिए। शिविर में दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता अनुसार साइकिल, कैलिपर्स, कृत्रिम पैर सहित अन्य उपकरणों का विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, नपा अध्यक्ष संदीप सणस, मुकेश पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वितरण किया गया। जपं सीईओ अमित व्यास ने बताया जटाशंकर महादेव मंदिर पर अंत्योदय मेले के दौरान यहां आए हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

खबरें और भी हैं...