वेलेंटाइन डे का विरोध करेगे हिंदू संगठन
प्रेमी जोड़ों पर रखेंगे विशेष नजर
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
वेलेंटाइन डे का हिंदूवादी संगठनों द्वारा पूरजोर विरोध किया जाएगा। संगठनों ने पहले ही दुकानदारों को वेलेंटाइन से जुड़ी सामग्री नहीं बेचने के संबंध में भी सूचित कर दिया था। रविवार को ऐसे प्रेमी जोड़ों पर विशेष नजर रखी जाएगी जो इस दिन को महत्वपूर्ण मानते है। इसके लिए बजरंगियों तथा अन्य हिंदूवादी संगठनों द्वारा नगर के प्राचीन जटाशंकर मंदिर तथा राणोगंज सहित कुछ रेस्टोरेटों पर विशेष नजर रखी जाएगी। संगठन के कमलेश राठौर ने बताया कि हम भारतीय संस्कृति में जन्मे है, हम हमारी संस्कृति के विरुद्ध मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे का विरोध करते है। हम सभी युवाओं से भी इसप्रकार की अपेक्षा करते है कि वे इस दिन को प्रेम दिवस के रूप में नहीं मनाएं।