तरुणी सम्मेलन का आयोजन आज
राष्ट्र की सेवा हेतु तत्पर युवतियों के संगठन राष्ट्र सेविका समिति द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जाएगा। यह आयोजन मंडी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभा कक्ष में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। भारत और हम है भारत भाग्य विधाता जैसे विषयों पर चर्चा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सबल सशक्त युवती द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।