पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएसएस शिविर का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | संकुल केंद्र शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जामनेर में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित करके किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेश कुमार पाठक ने की। मुख्यअतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक आशुतोष चौधरी व राजा गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को एनएसएस प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य पाठक ने कहा कि आज समाज में कई लोगों की पहचान उनके द्वारा किए गए कार्यों से होती है। हम भी अच्छे काम करेंगे तो हमें लोग पहचानेंगे। हमारे मन में सेवा का भाव होना चाहिए। क्‍योंकि यही से हमें वह संस्कार मिलते है जिसके कारण आगे चलकर हम इस प्रकार के आयोजनों को सफल बना सकते है। इसलिए हमारे मन में हमेशा सेवा भाव होना चाहिए और यह बात हमें एनएसएस के शिविर में देखने को मिलती है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन एनएसएस प्रभारी केएस मेवाड़ा ने किया। आभार अध्यापक रमेश राव ने माना।

खबरें और भी हैं...