- Hindi News
- शाम होते ही गरबे की धुन पर थिरक रहे हैं कदम
शाम होते ही गरबे की धुन पर थिरक रहे हैं कदम
शुजालपुर
अंचल में चहंुओर नवरात्रि की धूम
ब्रह्मचारिणी की आराधना में गरबों के रंग
भासं.शाजापुर| शारदीयनवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन भक्त मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की भक्ति में लीन रहे। अलसुबह मंदिरों में महाआरती के बाद शाम ढलते ही शहर में गरबों के रंग बिखरे। गरबों की धुन गूंजने लगी तो श्रद्धालुओं के कदम थिरकने लगे। पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को भास्करनेगरबा स्थलों पर नजर डाली। शक्ति की भक्ति में डूबे भक्तों की आस्था को कैमरे में कैद किया हमारे फोटो जर्नलिस्ट अवनीश त्रिवेदी ने।
नागरब्राह्मण समाज की धर्मशाला
हरायपुरास्थित नागर ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में महिला मंडल सदस्याें ने बैंडबाजों की धुन पर गरबा कर मां की आराधना की। रात 8 बजे से यहां गरबों की प्रस्तुति का दौर शुरू हुआ। नन्ही बालिकाओं से लेकर समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मंडल की 40 सदस्याएं आगामी छह दिनों तक यहां गरबा करेंगी।
मोढ़समाज की धर्मशाला
वजीरपुरास्थित मोढ़ समाज की धर्मशाला में भी महिला मंडल की 30 सदस्यों ने शाम सात बजे से मां के चित्र के समक्ष गरबों की प्रस्तुति दी। रात 9.30 बजे बाद तक भी यहां गरबों की प्रस्तुति का दौर जारी रहा।
शाजापुर. मोढ़समाज की धर्मशाला में गरबा करती महिला मंडल सदस्याएं।
नलखेड़ा. मांबगलामुखी मंदिर पहुंचे गृहमंत्री गौर का स्वागत करते जनप्रतिनिधि।
शाजापुर. नागरबाह्मण समाज में गरबा करती महिला मंडल सदस्य।
आगर-मालवा. नवरात्रिपर्व में माता की भक्ति का दौर जारी है। विभिन्न गरबा मंडलों द्वारा आयोजित किए गरबा कार्यक्रमों का रंग भी जमने लगा है। नगर के बस स्टैंड, छावनी, राम मालीपुरा, महाकाल रोड, भाटपुरा, फूल मालीपुरा सहित कई स्थानों पर देर रात तक बालिका-युवतियां महिलाएं माता प्रतिमा के समक्ष मनमोहक गरबों की प्रस्तुति दे रही हैं। बड़ौद रोड चौराहा पर गुजरात और राजस्थान के कलाकारों के साथ ही स्थानीय युवती और महिलाओं द्वारा आकर्षक गरबे किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी जय अंबे नवरात्र महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में गरबा पंडाल में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में कलाकारों ने गरबों की प्रस्तुतियां दीं। चित्रमें बड़ौदरोड चौराहा पर जय अंबे नवरात्र महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रात 11 बजे रंगारंग गरबे की प्रस्तुति देते गुजरात स्थानीय कल