अग्रवाल समाज ने चल समारोह निकाला
अग्रवाल समाज ने चल समारोह निकाला
शुजालपुर. नगरमें अग्रवाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव की जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान समाजजनों ने चल समारोह निकाला। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज द्वारा एक चल समारोह मंडी स्थित राम मंदिर से शाम 5 बजे से निकाला गया। चल समारोह भारतीय स्टेट बैंक, संजय चौक, टैम्पो चौराहा, एमजी मार्ग, रोकड़िया हनुमान मंदिर, इंदिरा चौक, वेयर हाउस राेड़, भीलखेड़ी रोड़ होता हुआ कान्हा वृंदावन गार्डन पर समापन हुअा। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना की गई। चल समारोह के दौरान आगे-आगे दो युवक घोड़े पर बैठे थे, लोग बैंड-बाजों पर नाचते गाते चल रहे थे। चल समारोह में भगवान अग्रसेन की झांकी निकाली गई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। चल समारोह में शिवचरण लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शांतिलाल अग्रवाल, महेश गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सतीश गुप्ता, महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।