पोर्टल पर जानकारी देने की हिदायत
शुजालपुर| समग्रसामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय युक्त और शौचालय विहीन परिवारों की जानकारी पोर्टल पर डाली जाएगी। जानकारी के लिए जनपद पंचायत के सचिवों को बैठक में निर्देश दिए गए।
शासन की हितग्राही योजनाओं का लाभ परिवारों को नहीं मिलने पर जनपद पंचायत सभागृह में बैठक आयोजित कर निर्मल भारत अभियान के जिला समन्वयक आनंद राघव तिवारी ने जनपद पंचायत में सचिवों की बैठक ली। बैठक के दौरान बताया कि निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामवार घर-घर शौचालय की स्थिति का सर्वे कराया जाएगा। जिससे पात्र हितग्राहियों की पहचान हो सके। सर्वे के लिए पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत का प्रभारी नियुक्त करते हुए सर्वे कार्य स्वच्छता दूत, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्य या ग्राम के अन्य जागरूक ग्राम सभा सदस्यों के माध्यम से कराया जाना है। निर्मल भारत अभियान के ब्लॉक समन्वयक धर्मेंद्र परमार ने बताया कि सर्वे में घर-घर जाकर जानकारी ली जाएगी। बैठक में हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।