- Hindi News
- विधायक अधिकारियों ने मार्ग का जायजा लिया, रोड के दोनों ओर किए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा
विधायक अधिकारियों ने मार्ग का जायजा लिया, रोड के दोनों ओर किए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा
नगर के प्राचीन धरोहर जटाशंकर महादेव मंदिर के पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने के लिए विधायक संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मार्ग का दौरा किया। मार्ग पर लोगों द्वारा किए अतिक्रमण को प्रशासन के सहयोग से हटाने का निर्णय लिया। वहीं मार्ग का चौड़ीकरण कर डामर किए जाने का निर्णय भी लिया।
जटाशंकर महादेव मंदिर पहुंच मार्ग को सुधारने के लिए बुधवार को नपा अमला, राजस्व अमला और विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा कर क्षेत्र के पटवारी अजगर खां से जानकारी ली। पीएचई विभाग के एसडीओ एस.के. डाबर को बुलाकर इसके बारे में जानकारी ली गई। वहीं पीएचई के एसडीओ डाबर ने बताया कि मार्ग पर सड़क के दोनों ओर 20-20 फीट की जगह विभाग की है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस जगह पर अतिक्रमण किए जाने के कारण मार्ग सकड़ा हो गया है। इस दौरान विधायक हाड़ा और तहसीलदार कासबे ने उपस्थित राजस्व अमले को नपा के कर्मचारियों की उपस्थिति में मार्ग पर लोगों के द्वारा किए स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए मार्ग के चौड़ीकरण शुरू करने के बारे में कहा गया।
मार्गपर डामरीकरण किया जाएगा - मार्गको अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद यहां डामरीकरण किया जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों ने मार्ग का जायजा लेकर। योजना तैयार की।
पुलियाका निर्माण भी होगा-
जटाशंकरमहादेव मंदिर से लेकर अकोदिया नाके तक दो किमी मार्ग पर बीच में एक पुलिया आती है जो पूर्ण रूप से जीर्णशीर्ण हो गई है। पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा।
पंजाबीमोहल्ले से जटाशंकर मार्ग पक्का बनेगा - मंदिरपहुंचने के लिए पंजाबी मोहल्ले से जटाशंकर मार्ग पर आने के लिए एक कच्चा मार्ग हुआ करता था। मार्ग पर अतिक्रमण होने से मार्ग सकरा हो गया है। इस मार्ग की नपती कर अतिक्रमण मुक्त कर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। जिससे राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
^जटाशंकर मंदिर पर जाने वाले मार्ग को चौड़ा करने के लिए पीएचई विभाग से जानकारी ली गई है। विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए योजना बनाई है। मार्ग पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। प्रकाशकस्बे, तहसीलदार शुजालपुर
जटाशंकर मार्ग को चौड़ीकरण के लिए स्थिति का जायजा लेते हुए।