पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा चुनाव के दावे आपत्ति की कार्रवाई जारी

नपा चुनाव के दावे-आपत्ति की कार्रवाई जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा चुनाव के दावे-आपत्ति की कार्रवाई जारी

शुजालपुर | नगरपालिका चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों की निर्वाचन नामावली के प्रकाशन संबंधी कार्रवाई की जा रही है। दावे-आपत्ति 29 अगस्त से 15 सितंबर तक के लिए प्रचलित है। नियुक्त अधिकारियों द्वारा वार्डवार दावे-आपत्ति प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। नपा चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक फारूख अहमद खट्टानी ने नगर भ्रमण के दौरान निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। गलतियों के संबंध में आवश्यक निर्देश देकर सुधारने की हिदायत दी। तहसीलदार मधुकांत दुबे, पल्लवी पौराणिक, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।