प्रतियोगिता में बालिकाओं का चयन
ठीकरी | नगर की शासकीय कन्या उमावि की दो छात्राओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का चयन हुआ है। कक्षा 10वीं की छात्रा दीपाली बड़ौले ने एनटीएसई की चयन परीक्षा के प्रथम चरण में चयनित हुई है। छात्रा 8 मई को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होगी। नेहा सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्यस्तरीय रानी दुर्गावती पुरस्कार व नेतृत्व शिविर भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त किया। छात्राओं को लैपटाप, केलक्युलेटर लेटर, 21 हजार रुपए, ब्लेजर, पुस्तक व प्रोत्साहन पुरस्कार 10 हजार रुपए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस उपलब्धि सहायक आयुक्त बी कार्तिकेयन, एमके जोशी सहित अन्य ने हर्ष जताया।