पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रमिक पंजीयन अवश्य कराएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सेंधवा/ धनोरा

सरकार ने श्रमिकों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है जिसमें श्रमिक बंधु का पंजीयन करवाना आवश्यक है। प्रत्येक श्रमिक पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में अवश्य कराएं। पंजीकृत श्रमिक को शासन की योजना का लाभ जरूर मिलेगा। यह बात श्रम मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अंतरसिंह आर्य ने कही। वह गुरुवार को श्रीराम धर्मशाला में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि के अवसर पर बोल रहे थे।

इस दौरान श्रम मंत्री ने धनोरा-चाचरिया ग्रामीण मंडल की नवीन कार्यकारिणी से परिचय लेकर उन्हें पार्टी के प्रति समर्पित रहकर काम करने के लिए कहा। श्रम मंत्री आर्य ने कहा पंजीकृत निर्माण श्रमिक के पुत्र-पुत्री जो शासकीय स्कूल में नियमित अध्ययनरत हैं उन्हें भी शिक्षा प्रोत्साहन राशि 500 से लेकर 10 हजार रुपए तक मिलेगी। पंजीकृत श्रमिक को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष रमेश गर्ग सहित धनोरा-चाचरिया मंडल के नवीन पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं सेंधवा में विधायक कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनकी मंशा हमेशा दीन दुखियों के लिए योजना बनाकर आमजन तक पहुंचाने की रही। योजनाओं को समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचाने की वकालत करते रहे। हमारा दायित्व है कि हम सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। जिला उपाध्यक्ष लोकेश शुक्ला ने कहा पंडितजी योजनाओं को समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचाने की वकालत करते रहे। किसान मोर्चा के राजेंद्र गाड़वे ने कहा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को चाहिए की वे ग्रामीण अंचलों में सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर प्रवक्ता सुनील अग्रवाल मोहन जोशी ने भी संबोधित किया। नगर अध्यक्ष छोटू चौधरी उपस्थित थे। मोरदड़ में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य, मोहन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संग्रामसिंह सिसोदिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। रमेश गर्ग, अंतरसिंह रावत, प्रकाश आर्य, बबलू जायसवाल, डाॅ. ललितसिंह तंवर, आपसिंह पटेल, अंकुश पाटिल, रामेश्वर माली, रामसिंह जाधव, घनश्याम जगताप, बंटी जमरे आशाराम महाराज मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य।

खबरें और भी हैं...