पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से गड्‌ढे में बस गिरी, 2 गंभीर

ट्रक की टक्कर से गड्‌ढे में बस गिरी, 2 गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसे तीन किमी दूर आगरा-मुंबई स्टेट हाईवे पर ठीकरी बायपास के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे एक यात्री बस को ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी। इससे बस दो पलटी खाकर सड़क के पास गड्‌ढे में जा गिरी। बस में सवार सभी 10 यात्री घायल हो गए। दो गंभीरों को 108 की मदद से बड़वानी रैफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठीकरी बायपास के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे ठीकरी से राजपुर की ओर जा रही धनगर बस (एमपी 46 पी 0227) को पीछे से रहे ट्रक (एमएच 14 सीपी 4645) ने टक्कर मार दी। इससे बस दो पलटी खाकर सड़क किनारे गड्‌ढे में जा गिरी। बस में सवार करीब 10 लोग में से 8 को सिर अन्य हिस्सों पर चोट आई। साथ ही दो को गंभीर चोट आई। लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। घटना में राजाराम गेंदालाल, कमल रमेश, कविता संजय, संजय पंडितगीर, मंगत केवलगीर, रितिक संजू, उमानंद भीमाकमल, नीलकमल संजय हुए घायल हो गए है। वहीं, दो गंभीर मांगीलाल गणपत (60), सीता मांगीलाल को 108 एंबुलेंस की मदद से बड़वानी रैफर किया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।

आगरा-मुंबई स्टेट हाईवे पर ठीकरी बायपास के नजदीक हुए हादसे में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।