पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश चयन परीक्षा दी

तीन हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश चयन परीक्षा दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफसरों ने परीक्षा केंद्र का िनरीक्षण किया

एजुकेशनरिपोर्टर|बड़वानी

नवोदयविद्यालय की कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चयन परीक्षा हुई। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 3 हजार 273 विद्यार्थियों में से 3 हजार 101 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 172 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपसंचालक शिक्षा एसके अचाले, नवोदय विद्यालय ओझर की प्राचार्य भावना शेल्के, शिक्षा विभाग की उमादेवी मिश्रा, संतोष शिंदे ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार स्कूल की कक्षा छठी कक्षा में 75 फीसदी ग्रामीण एवं 25 फीसदी शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट मई या जून महीने में आने की संभावना है। श्री अचाले ने बताया परीक्षा में 100 अंक के 100 आब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए। इसमें मानसिक योग्यता के 50, अंकगणित के 25 भाषा के 25 प्रश्न पूछे गए। विद्यािर्थयों ने चयन परीक्षा का पेपर हल किया। जिले के 9 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कक्षा छठी में प्रवेश के लिए थी। परीक्षा केंद्रों का अफसरों ने निरीक्षण किया। इसमें किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं मिली।

केंद्रवार बच्चों की उपस्थिति

केंद्रदर्ज उपस्थित

उमावि-2 बड़वानी 357 338

कन्या उमावि बड़वानी 355 345

उमावि पाटी 238 219

उत्कृष्ट स्कूल राजपुर 340 318

कन्या उमावि राजपुर 328 297

उत्कृष्ट स्कूल सेंधवा 572 539

उत्कृष्ट स्कूल निवाली 226 215

उत्कृष्ट स्कूल पानसेमल 291 282

उत्कृष्ट स्कूल ठीकरी 566 548

कुल 3273 3101

चयन परीक्षा में पर्चा हल करते विद्यार्थी।

नवोदय परीक्षा का पर्चा हल करने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई।