पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी ने कहा बिल बढ़ा कोई बोला मीटर खराब

किसी ने कहा बिल बढ़ा कोई बोला मीटर खराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी के शिविर में 7 शिकायतों का निराकरण

भास्करसंवाददाता|अंजड़

विविकंमें उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए शनिवार को शिविर लगाया गया। उपभोक्ताओं ने शिविर में नए कनेक्शन देने, खराब मीटर बदलने तथा बिजली के बढ़े बिल की शिकायत की। सुबह से शाम तक चले शिविर में 7 उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने कर्मचारियों का दल बनाकर समस्याओं का समाधान किया।

शनिवार को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया था। शिविर में बिजली कंपनी के डीई केएल पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। शिविर में 7 उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायतों के निराकरण के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों ने दो दल बनाए। बिल संबंधी शिकायत के लिए उपभोक्ताओं के मीटर चेक किए हैं। अधिक बिल पाए जाने पर बिल की राशि कम की गई है। 9 फरवरी को तलवाड़ा डेब, 10 को दवाना और 11 को ठीकरी में शिविर लगाकर लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।