पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश में हर संकट के समय भाजपा ने तन मन धन से सहयोग किया है

देश में हर संकट के समय भाजपा ने तन-मन-धन से सहयोग किया है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमें आए हर संकट के समय भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ने तन-मन-धन से सहयोग किया। कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा में पीडितों के सहयोग के लिए 30 सितंबर को भाजपा राहत राशि का एकत्रीकरण मंडल स्तर पर किया जाएगा।

स्थानीय विश्राम गृह पर भाजपा जिला महामंत्री सुखदेव यादव ने विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं से कही। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुरेश वर्मा ने बताया राजपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में पंडित दीनदयाल के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियों के पत्रक घर-घर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। 30 सितंबर को जिलेभर में एक साथ कश्मीर राहत कोष के लिए राशि एकत्रीकरण किया जाएगा। किसानों को कृषि महोत्सव में लाने जनधन योजना के बारे में आमजनों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिह पटेल, मंडी अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर अवास्या, सहकारी प्रकोष्ठ संयोजक गोविंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कैलाश जायसवाल, टीकम परिहार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर परमार, दीपक सिंगनाथ, अरुण विश्वकर्मा, पन्नालाल मोगरे, जपं ठीकरी अध्यक्ष जगदीश मुजाल्दे, पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा, कन्हैया पटेल, विनोद भावसार, मनोज राठौड़, प्रवीण मोगरे, दिनेश सोनगणे सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा

बैठक में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी।