8 किसानों के उजड़े पपीते के बगीचे
आंधी से ढहे मकान
नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार रात को आई आंधी से कई स्थानों पर मकान ढह गए। वहीं करीब 8 पपीते के बगीचे उजड़ गए। इससे किसानों को बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। नुकसान की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। उन्होंने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया है। शुक्रवार को आंधी आने से नगर के पास घटवा में कई किसानों के पपीते के बगीचे उजड़ गए। इसमें जीवन पिता फूलीचंद, रुकमणी पति नरेंद्र, गजानंद पिता हीरालाल, अमरलाल पिता रामलाल, रमेश पिता रघुनाथ, ओंकार पिता सीताराम, महेश पिता रमेश, सुरेंद्र कांतिलाल सभी निवासी घटवा के पपीते के बगीचे आंधी में उजड़ गए है। तेज हवा के कारण पौधे टूट गए है। इस पर पटवारी ने पंचनामा बनाया है। किसान संघ महेश पाटीदार ने बताया आंधी के कारण सबसे अधिक केले पपीते की फसल का नुकसान हुआ है। प्रशासन को इस नुकसान का आंकलन कर राहत राशि देना चाहिए। राजस्व निरीक्षक उदयसिंह मंडलोई ने बताया आंधी से हुए नुकसान के आंकलन के लिए पटवारियों को निर्देश दिए गए है। वह क्षेत्र में जाकर पंचनामा बना रहे हैं।
पेड़ गिरा, तार टूटे
ठीकरी-बड़वानीमार्ग पर स्थित बरगद का एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। इससे बिजली तार सोसायटी की दीवार टूट गई। करीब दो घंटे बाद सोसायटी ने मजदूरों से पेड़ को हटाया। करीब 10 गांवों की बिजली गुल हो गई, जो शनिवार शाम 7 बजे तक बंद रही। शुक्रवार की रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
दुकानपर गिरा पेड़
भगवानगजानंद, देवेंद्र दयानंद पाटीदार राजेश पाटीदार की दुकान पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे उनकी दुकान टूट गई। वहीं विनोद पाटीदार बसंतीलाल पाटीदार के खेत में लगे पपीते के बगीचे पूरी तरह से उजड़ गए। चिचली में भी केले पपीते के बगीचे उजड़ गए। आसपास के गांवों में कई स्थानों पर आंधी से नुकसान हुआ है। किसानों की गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। किसानों ने बताया इस साल दूसरी बार आंधी आने से फसल खराब हो रही है। शनिवार लोगों की सूचना के बाद मुआयना करने के लिए पटवारी सुनीता वर्मा पहुंची। उन्होंने पंचनामा बनाया है।
ठीकरी. उजड़ेहुए पपीते के बगीचे को दिखाता किसान।
आधे घंटे तेज हवा के साथ बारिश हुई, कुआं में मकान की दीवार गिरने से मां-बेटे घायल
दवाना. कुआंगांव में मकान गिर गया।