- Hindi News
- हिंदू संगम जाने वालों के लिए भोजन पैकेट तैयार
हिंदू संगम जाने वालों के लिए भोजन पैकेट तैयार
नगरमें सोमवार सुबह से ही सरस्वती शिशु मंदिर में महेश्वर हिन्दू संगम जाने वाले लोगों के लिए 8 हजार भोजन पैकेट बनाए गए। भोजन पैकेट में 15 क्विंटल आटे की पूड़ी मिर्ची का मसाला तैयार किया गया। इन पैकेट को पाटी, बड़वानी, अंजड अन्य नगरों से आने वाली बसों में सुबह से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दवाना रोड पर बसों को रोक कर देंगे। भोजन पैकेट तैयार करने में 10 भट्टी से 10 हलवाई के साथ 25 सहयोगियों ने भोजन पैकेट तैयार किए हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर में पैकेट तैयार करते कार्यकर्ता।