बदमाशों ने युवक पर किया हमला, भर्ती
ठीकरी| नगरमें बुधवार रात को एक व्यक्ति पर बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों के अनुसार बुधवार रात करीब 3 बजे बाबूलाल राठौड़ शौच के लिए घर से बहार निकले। घर के पास बने बीएसएनएल टावर पर कुछ बदमाश डेरा जमाए हुए थे। उनसे वहां खड़े रहने का कारण पूछा तो बदमाशों ने बाबूलाल पर हमला कर दिया। इससे बाबूलाल को सिर पर गंभीर चोट आई है। बदमाशों ने हमला कर दिया इससे घायल हो गया। जिसे अस्पताल में ले जाया गया। बीएसएनएल टावर के पास हमला कर दिया। बाबूलाल को परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया।