पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीवार्मिंग डे के लिए कार्यशाला

डीवार्मिंग डे के लिए कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठीकरी | सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र ठीकरी पर नेशनल डी वार्मिंग डे पर सोमवार को कार्यशाला हुई। इसमें 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के किशोर बालक एवं बालिकाओं विद्यार्थियों को स्कूल आंगनवाड़ी के माध्यम तथा एलबेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने ब्लाॅक की कार्य योजना की समीक्षा कर आशा, एएनएम, सुपरवाइजर, शिक्षकों, सीबीएमओ, बीएमओ सुरेखा जमरे एवं सभी मेडिकल आॅफिसर को शत-प्रतिशत बच्चों विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल खिलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को सामग्री का वितरण किया। हरीश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।