पालक समितियों की कार्यशाला 25 से
पालक समितियों की कार्यशाला 25 से
बड़वानी| आदिमजाति कल्याण विभाग के तहत जिले में संचालित छात्रावासों, आश्रमों मे गठित पालक समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिवों (अधीक्षक) की कार्यशाला सह-प्रशिक्षण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बड़वानी के सभागृह में 25 और 26 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से रखा जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आरके जैन ने बताया कार्यशाला सह-प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पालक समितियों के अधिकार, कर्तव्य और छात्रावास/आश्रमों के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता, एकरूपता, बजट प्रदाय करने से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया 25 सितंबर को बड़वानी, पाटी, ठीकरी, राजपुर क्षेत्र में कार्यरत पालक समितियों के पदाधिकारी और 26 सितंबर को ब्लॉक सेंधवा, निवाली, पानसेमल क्षेत्र में कार्यरत पालक समितियों के पदाधिकारी भाग लेंगे।