पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन्य प्राणियों को बचाने की सीख देंगेे विद्यार्थी

वन्य प्राणियों को बचाने की सीख देंगेे विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तर पर हुई बैठक में तय किया वन परिक्षेत्र बड़वानी के सभी मिडिल स्तर के स्कूल, हाई एवं हायर सेकंडरी और कॉलेज स्तर पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता 30 सितम्बर तक होगी। स्कूल से चयनित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय आए विद्यार्थी ब्लॉक स्तर के उत्कृष्ट स्कूल में 1 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रथम एवं द्वितीय प्रतियोगी 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं उत्कृष्ट स्कूल बड़वानी में होंगी।

यह होंगी प्रतियोगिता

भास्कर संवाददाता| बड़वानी

जिलेके विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए जागरूक करने, उन्हें पर्यावरण के लाभ बताने 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा। वन विभाग की अगुवाई में होने वाले अभियान के तहत वन परिक्षेत्र बड़वानी (ब्लॉक बड़वानी, पाटी, राजपुर, ठीकरी) के सभी मिडिल, हाई, हायर सेकंडरी स्कूल एवं कॉलेज में प्रतियोगिताएं होंगी।

शुक्रवार को डीएफओ ऑफिस मेें हुई बैठक में डीएफओ बड़वानी बृजेंद्र झा, एसबीएन पीजी कॉलेज के प्रो. दिनेश वर्मा, जीडीसी के प्रभारी प्राचार्य प्रो. संजय साठे, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य मनीषा गौतम, उप वन मंडलाधिकारी बड़वानी एसएल भार्गव, उप वन मंडलाधिकारी पाटी एमएल नांदले, वन परिक्षेत्र अधिकारी पाटी/बोकराटा चित्रक सोलंकी, प्रशिक्षु माया मुजाल्दे मौजूद थी।

जिलास्तर की प्रतियोगिता होगी इस प्रकार-उत्कृष्ट विद्यालयबड़वानी में 7 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से शुरू होगी। इसके तहत निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को दोपहर 12 से 1 बजे तक का समय दिया जाएगा। दोपहर 3 बजे से पुरस्कार दिए जाएंगे।