- Hindi News
- गायों काे ले जा रहे वाहन काे पकड़ा, चार गिरफ्तार
गायों काे ले जा रहे वाहन काे पकड़ा, चार गिरफ्तार
गायों काे ले जा रहे वाहन काे पकड़ा, चार गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता|ठीकरी
एबीरोड बायपास बरुफाटक पर अवैध पशु परिवहन कर 20 गाय, एक बछड़ा बछड़ी को मुंह पैर बांधकर वाहन में ले जाया जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने गायों को मुक्त कराकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ठीकरी पुलिस के अनुसार नगर के पास एबी रोड बायपास बरुफाटक पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वाहन (एमपी 09 जीएफ 8242) में 20 गाय,1 बछड़ा बछड़ी को मुंह पैर बांधकर वाहन में ले जाया जा रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को रोक कर 4 आरोपी सईद पिता बाबू खा निवासी घाटखेड़ी, एहसान पिता इकबाल, हबीब पिता भुरु लुकमान पिता हबीब निवासी जावरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। सभी गायों को भगवानपुरा गोशाल पहुंचाया गया।