गरबों से मां की आराधना
गरबों से मां की आराधना
ठीकरी| नगरमें नवरात्रि पर गरबा महोत्सव में गरबा रास के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। गरबा महोत्सव का आयोजन ठीकरी पीपरी के संयुक्त तत्वावधान में नगर थाने के पास देशन काॅम्प्लेक्स में हो रहा है। पहले दिन गुरुवार को 8 बजे से आकर्षक गरबों की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। आयोजन में महिलाओं के लिए अलग से बैठक व्यवस्था की गई है। इसमें श्री यमुना कला केंद्र कसरावद, श्री नवरंग गरबा मंडल मरदाना, श्री अशंग्रुप गरबा मंडल धार, श्री नवदीप गरबा मंडल मेणीमाता, श्री रासरंग गरबा मंडल बमनाला, श्री सुर मंदिर गरबा मंडल रजुर, श्री समस्त गरबा मंडल ठीकरी, ऊं गुरु म्यूजिकल ग्रुप भीकनगांव के कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया है।