- Hindi News
- ठीकरी के व्यक्ति से मंत्री ने मोबाइल पर की चर्चा
ठीकरी के व्यक्ति से मंत्री ने मोबाइल पर की चर्चा
ठीकरी के व्यक्ति से मंत्री ने मोबाइल पर की चर्चा
बड़वानी | ठीकरीके सितगढ़ीया निवासी भारत कुमरावत ने सीएम हेल्पलाइन पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को पात्रता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस प्रभारी मंत्री विजय शाह ने भरत को मोबाइल लगाकर चर्चा की। इस पर भरत ने मंत्री से शिकायत के निराकरण होने की पुष्टि की। श्री शाह ने कहा कि यदि विभाग में पात्र हितग्राही को पंद्रह दिन में योजना का लाभ नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
अनुशंसाके 6 महीने बाद भी नहीं बने शौचालय
बड़वानी| वार्डक्र. 11 में 61 मकानों में शौचालय बनाने के लिए वार्ड पार्षद ने फरवरी में अनुशंसा की थी लेकिन अब तक शौचालय नहीं बन सके। पार्षद देवेंद्र शिमले ने इस संबंध में कलेक्टर रवींद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है फरवरी में अनुंशसा के बावजूद अब तक तो कोई राशि मिली है, ही कोई निर्माण शुरू हो पाया है।
उन्होंने प्रशासन से जल्द ही शौचालय का काम शुरू कराने की मांग की है।