पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को उद्यानिकी खेती की जानकारी दी

किसानों को उद्यानिकी खेती की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को उद्यानिकी खेती की जानकारी दी

मंडवाड़ा| गांवफत्यापुर में सिर्वी समाज के मांगलिक भवन में गुरुवार को उद्यानिकी फसलों पर सेमिनार हुआ। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र बड़वानी के वैज्ञानिकों ने किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी। सेमिनार में वैज्ञानिक डॉ. डीके जैन एवं उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. निरजा पटेल ने किसानों को टमाटर की बोवनी का सही समय एवं खाद कीटनाशक छिड़काव की बारीकियां बताई। किसान हरीश मुकाती एवं शांतिलाल चौहान ने मिर्च पर वायरस अटैक इससे बचाव के तरीके पूछे। विक्रम राठौर, दिनेश राठौर, नरेंद्र राठौर, विजय राठाैर, राजू काग, संतोष राठौर, बाबूलाल बरफा, बद्री मुकाती, भागीरथ राठौर, बद्री राठौर, कैलाश राठौर, नारायण राठौर, कैलाश मुकाती सहित उद्यानिकी विभाग ठीकरी के कर्मचारी और 60 किसान मौजूद थे।

किसानों को उद्यानिकी फसलों की जानकारी देते वैज्ञानिक डॉ. डीके जैन।