पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार महीने से नहीं मिला दो वाटरमैन को वेतन विरोध में काम बंद किया

चार महीने से नहीं मिला दो वाटरमैन को वेतन विरोध में काम बंद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतननहीं मिलने से ग्राम पंचायत के दो वाटरमैन बुधवार से हड़ताल पर चले गए। इससे पंचायत की जल प्रदाय व्यवस्था गड़बड़ा गई। लोगों को गुरुवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाटरमैन संतोष ने बताया चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते परिवार के पालन-पोषण में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सरपंच सचिव से वेतन भुगतान की मांग की गई लेकिन अब तक उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वेतन नहीं मिलने पर मजबूरी में बुधवार से काम बंद करना पड़ा।

15हजार पर दो वाटरमैन

नगरकी जनसंख्या 15 हजार है। ग्राम पंचायत से नगर में जलप्रदाय किया जाता है। इसके लिए दो वाटरमैन है। उन्हें भी पंचायत समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर पा रही है। उधर नगर में जल प्रदाय नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजेंद्र चौहान ने बताया पीने के पानी के लिए सुबह से हैंडपंप कुएं पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने सरपंच एवं सचिव से नगर में जल प्रदाय व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। वेतन नहीं मिलने वाटरमैन ने काम बंद कर दिया, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

वाटरमैन♥को दिए जल प्रदाय के निर्देश

^जलकरकी वसूली नहीं हो रही है। मूलभूत राशि भी नहीं है। इससे वाटर मैन को वेतन का भुगतान नहीं हो सका। दोनों वाटरमैन को काम संभालने एवं जल प्रदाय करने के निर्देश दिए हैं। वेतन भुगतान की व्यवस्था कर रहे हैं। -सूरजबाईरामसिंह, सरपंचग्राम पंचायत ठीकरी।

राशिकी कमी से वेतन भुगतान में परेशानी

^अभीतक मूलभूत राशि का 20 फीसदी से अधिक आहरण हो चुका है। इससे नगर में मेंटेनेंस कार्य कराया गया है। राशि की कमी से वेतन भुगतान में परेशानी हुई है। -नंदाडुडवे, सचिवग्राम पंचायत ठीकरी