पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 600 वाहन, 20 हजार धर्मावलंबी जाएंगे महेश्वर

600 वाहन, 20 हजार धर्मावलंबी जाएंगे महेश्वर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बड़वानी/जुलवानिया

खरगोनजिले के महेश्वर में मंगलवार को नर्मदा हिन्दू समागम सम्मेलन होगा। इसमें जिले से 20 हजार धर्मावलंबी शामिल होंगे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए 600 वाहनों से महेश्वर रवाना होंगे। सभी धर्मावलंबी सुबह 6 बजे रवाना होंगे। अब तक 17 हजार धर्मावलंबी का पंजीयन हो चुका है। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, संत उत्तम स्वामी सहित 80 संत मंच पर मौजूद रहेंगे।

हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने जनजागरण के मुख्य उद्देश्य के लिए 4 साल बाद महेश्वर में मंगलवार मां नर्मदा हिंदू समागम सम्मेलन रखा गया है। इसमें जिले से 20 हजार से अधिक धर्म रक्षा समिति के सदस्य 600 वाहनों से महेश्वर पहुचेंगे। सम्मेलन में जाने वाले लोगों के लिए जुलवानिया ठीकरी में भोजन पैकेट वितरण की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सदस्यों का पंजीयन कर लिया गया है। जिले के वाहन प्रभारी संतोष बघेल ने बताया ्रत्येक वाहन में एक वाहन प्रमुख नियुक्त किया गया है। वाहनों पर आसमानी रंग का ध्वज जिले, तहसील के नाम का स्टीकर लगा होगा। सभी स्थानों से सुबह 6 बजे वाहन रवाना होंगे। जुलवानिया ठीकरी में 10-10 हजार लोगों को भोजन पैकेट पानी के पाउच दिए जाएंगे। जिला कार्यवाह दीपक शर्मा ने बताया जुलवानिया महाकाल चौराहे पर भोजन पैकेट वाहनो को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें पानसेमल, सेंधवा, निवाली, वरला, राजपुर तहसील के वाहन शामिल होंगे। ठीकरी में अंजड़, पाटी, बड़वानी, बड़वानी ग्रामीण, ठीकरी तहसील के वाहनों को भोजन का पैकेट दिए जाएंगे। सम्मेलन में मालवा प्रंात से संघ के विभाग शाजापुर, मंदसौर, इंदौर, धार, उज्जैन, खंडवा खरगोन सहित 25 जिलों से 5 लाख धर्मावलंबी शामिल होंगे। सम्मेलन स्थल पर 17 लाख वर्गफीट का मैदान तैयार किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए 6 पार्किंग स्थल बनाए हैं। यहां ध्वज के रंगो के अनुसार वाहन खड़े किए जाएंगे। 20 बाय 100 का 12 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। 6 मेगा एलईडी स्क्रीन से आयोजन स्थल पर हो रहे कार्यक्रम का प्रसारण होगा। डॉ. भागवत करीब 45 मिनट का उद्बोधन देंगे। मंच के पास ही स्थानीय कलाकार निमाड़ी लोकनृत्यों की प्रस्तुति देंगे। नर्मदा हिन्दू संगम को लेकर स्थानीय घाट को भगवामय किया गया है।