पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात का दबाव बढ़ा, पुल के दूसरे हिस्से में दरार

यातायात का दबाव बढ़ा, पुल के दूसरे हिस्से में दरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|तलवाड़ा डेब

बारिशसे अंजड़-ठीकरी मार्ग स्थित सेमल्दा फाटे के पास पुल का एक हिस्सा ढह गया था। इसके बाद से पुल के आधे हिस्से से वाहनों की आवाजाही हो रही है। पुल पर यातायात का दबाव बढ़ने से पुल के दूसरे हिस्से में भी दरारें उभरने लगी है। इससे लोगों को आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तो, अंजड़-ठीकरी मार्ग बंद हो जाएगा। दिन के साथ इस रोड पर रात में यातायात अधिक रहता है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पुल की मरम्मत करने की मांग की है।

पुल पर यातायात का दबाव बढ़ने से दरार पड़ आई है।