- Hindi News
- भगवान विश्वकर्मा का दूध से अभिषेक, आहुतियां डाली
भगवान विश्वकर्मा का दूध से अभिषेक, आहुतियां डाली
प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन
भास्कर संवाददाता|दवाना/अंजड़
दवानाएवं अंजड़ में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन महोत्सव मनाया गया। समाजजन ने धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी की। दवाना में ठीकरी रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से पूजन-विधान शुरू हुआ। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन हुआ। इसमें समाजजन अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। महाआरती पूर्णाहुति के बाद भंडारा हुआ। इसमें समाजजन ने महाप्रसादी ग्रहण की। समिति के उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने बताया अगले साल इस दिन परिचय सम्मेलन रखा जाएगा। साथ ही सामूहिक विवाह आयोजन रखने का प्रयास करेंगे। समारोह में संतोष विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, कमल विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, अरूण विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा सहित धार, बड़वानी खरगोन जिले के समाजजन मौजूद थे।
इसी तरह अंजड़ की भावसार धर्मशाला में समाजजन ने 9 दिनी कार्यक्रम शुरू किया। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर महाआरती की। हवन पूजन कर समाजजन को प्रसादी बांटी गई। धन्नालाल चक्रवर्ती ने पूजा कराई।
भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ।
दवाना में मंदिर परिसर में हुए हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु।
अंजड में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कराते पुजारी।