- Hindi News
- ठीकरी. नगरसे करीब 8 किमी दूर आगरा मुंबई हाईवे पर शुक्रवार शनिवार
ठीकरी. नगरसे करीब 8 किमी दूर आगरा-मुंबई हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार
ठीकरी. नगरसे करीब 8 किमी दूर आगरा-मुंबई हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। सूचना थी कि हाईवे पर वाहनों को पंक्चर कर लूट लिया गया है। ठीकरी पुलिस ने बताया सूचना मिलने पर टीम गई तो एक वाहन पंक्चर मिला। इससे आशंका बढ़ गई लेकिन जानकारी लेने पर पता चला कि गिट्टी की वजह से टायर पंक्चर हुआ। हालांकि शेखावटी ढाबे पर एक ट्रक चालक ने लूट की बात कही थी। अब उसका भी कोई अता-पता नहीं है। एसपी जितेंद्रसिंह कुशवाह और आईजी विपिन माहेश्वरी ने मामले में और जानकारी जुटाने की बात कही है।
हाईवे पर लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, सूचना गलत