- Hindi News
- एसडीएम एवं तहसीलदारों की ट्रेनिंग 19 सितंबर को
एसडीएम एवं तहसीलदारों की ट्रेनिंग 19 सितंबर को
एसडीएम एवं तहसीलदारों की ट्रेनिंग 19 सितंबर को
बड़वानी. निर्वाचकनामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए नियुक्त किए गए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अफसरों की ट्रेनिंग 19 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से कलेक्टोरेट में रखी जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अफसर रवींद्र सिंह ने ट्रेनिंग में रजिस्ट्रीकरण (एसडीएम) एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण (तहसीलदार) को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया ट्रेनिंग के बाद रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अफसर अपने-अपने क्षेत्र में नियुक्त बीएलओ को ट्रेनिंग देंगे। यह ट्रेनिंग तहसील ऑफिस सेंधवा में 20, अंजड में 21, ठीकरी में 22, वरला में 24, राजपुर में 25, पानसेमल में 26, निवाली में 27, बड़वानी में 28और पाटी में 29 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे से दी जाएगी।